अमेरिका में भी भारतीय मूल के लोगों ने मनाया छठ
(International) पटना से आए एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर कृपा शंकर सिंह ने इसकी शुरुआत की थी। इस बार छठे साल पूजा आयोजित हुयी। सूर्य की अराधना को समर्पित त्यौहार मनाने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग पहुंचे। पिछले छह साल से छठ पूजा कर रहे सिंह ने बताया कि इस बार त्यौहार में करीब 250 लोग आए। उन्होंने कहा कि भारतीय मूल के कुछ लोग तो फ्लोरिडा से आए, वहीं एक महिला भारत से आयी थीं। वर्जीनिया से चार, मेरीलेंड से दो और न्यूयार्क तथा न्यूजर्सी से एक-एक महिला पहुंची। पारंपरिक साड़ी पहने सिंह की पत्नी अनिता सिंह के साथ नौ अन्य महिलाएं अघ्र्य देने के लिए कल पोटोमेक नदी के सर्द पानी में उतरीं। अनिता ने पोटोमेक नदी के किनारे छठ मनाने की शुरुआत छह साल पहले की थी। सिंह ने कहा कि पूजा में भागीदारी बढ़ती जा रही है। छठ के लिए कई परिवार सैकड़ों मील दूर से आकर होटल में ठहरे और यहां पूजा में शामिल हुए। ग्रेटर वाशिंगटन मेट्रोपॉलिटन एरिया में भारतीय अमेरिकी समुदाय के नामी गिरामी नेता कुमार सिंह ने कहा की यहां पर छठ पूजा की लोकप्रियता में इजाफा हुआ है। कुमार ने कहा कि यह हमारे धार्मिक त्यौहारों को जिंदा रखने की हमारी कोशिश है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।