बोको हरम ने अगवा छात्राओं की शादी करवाई
(International)
खुद को नाइजीरिया के आतंकी संगठन बोको हरम का नेता अबुबकर शेकाऊ बताने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया है कि बोको हरम द्वारा 6 माह पहले अगवा की गई 200 स्कूली छात्राओं की संगठन के लडाकों से शादी कर दी गई है। गौरतलब है कि सरकार ने हाल ही में बोको हरम से समझौते का दावा करते हुए कहा था कि लडकियां जल्द रिहा हो जाएंगी। शेकाऊ ने सरकार के साथ संघर्ष विराम समझौते से भी इंकार किया। नाइजीरियाई सेना ने 17 अक्टूबर को चरमपंथियों के साथ संघर्ष विराम की घोषणा की थी। शेकाऊ ने कहा कि लडकियों ने इस्लाम धर्म अपना लिया था और अगवा होने के बाद ही उनकी शादी करा दी गई थी। गौरतलब है कि करीब छह महीने पहले 200 से ज्यादा स्कूली छात्राओं के अपहरण की घटना सामने आने के बाद बोको हरम की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कडी निंदा हुई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।