अपहृत 219 स्कूली लड़कियों को इस्लाम कबलू कराने के बाद शादी कर दी गई: बोको हराम
(International) गुट के नेता अबुबकर शेकाउ ने कल यह भी कहा कि बोरनो राज्य के दूरस्थ उत्तर पूर्वी शहर चिबोक से अप्रैल में अपहृत की गई 219 स्कूली लड़कियों को इस्लाम धर्म कबूल कराया गया और उनकी शादी कर दी गई। शेकाउ ने यह भी बताया कि इस्लामिकों के पास एक जर्मन नागरिक बंधक है जिसका उन्होंने उत्तर पूर्वी नाइजीरिया के अदमावा राज्य से जुलाई में अपहरण किया था। गौरतलब है कि नाइजीरिया की सेना और राष्ट्रपति कार्यालय ने 17 अक्टूबर को कहा था कि शत्रुता समाप्त करने के लिए उग्रवादियों के साथ एक समझौता किया गया है। राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन के एक वरिष्ठ सहायक ने भी कहा था कि स्कूली छात्राओं की रिहाई के लिए एक समझौता हुआ है। इन छात्राओं के अपहरण की घटना के बाद पूरी दुनिया में आक्रोश की लहर दौड़ गई और इन छात्राओं की रिहाई की मांग की गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।