मलेरिया से निपटने के लिए बिल गेट्स 50 करोड़ डॉलर दान करेंगे
(International) उन्होंने कहा कि इबोला का फैलना एक चेतावनी की तरह है, एक बयान में बताया गया कि न्यू ऑर्लियंस में कल अमेरिकन सोसायटी ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसन एंड हाईजीन की 63वीं बैठक में गेट्स ने कहा कि उनका गेट्स फांउडेशन मलेरिया, निमोनिया, डायरिया और अन्य बीमारियों में कमी लाने के लिए 2014 में 50 करोड़ डॉलर प्रदान कर रहा है, गेट्स ने बताया कि उनके फाउंडेशन ने मलेरिया से निपटने के लिए दी जाने वाली वाषिर्क सहायता में 30 प्रतिशत की वृद्धि की है, उन्होंने कहा कि पश्चिमी अफ्रीका में इबोला से 4,900 लोग मारे जा चुके हैं, यह विश्व स्वास्थ्य के इतिहास में सबसे मुश्किल दौर है, इस बीमारी को विश्व में फैलने से रोकने के लिए गंभीर प्रयास किए जाने की जरूरत है, इसके अतिरिक्त उन्होंने मलेरिया और डेंगू से लड़ने की जरूरत पर भी जोर दिया

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।