उत्तर पूर्व नाइजीरिया में एक धार्मिक जुलूस के दौरान आत्मघाती हमले में 32 नागरिकों की मौत हो गई। वहीं 119 लोग घायल हो गए। यह जानकारी यहां के एक स्थानीय अस्पताल के अधिकारी ने दी। एक अलग घटनाक्रम में कुछ बंदूकधारियों ने कोगी राज्य में एक जेल पर हमला कर 145 कैदियों छुड़ाकर ले गए। नाम नहीं छापने के शर्त पर अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि योबो राज्य की राजधानी पोटिस्कॉम के इस अस्पताल के रिकॉड के मुताबिक सोमवार को हुए विस्फोट में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई जबकि 119 लोग घायल हो गए। दूसरी तरफ, सोमवार को नाइजीरिया के मध्य भाग में कोगी राज्य की कोतोन करीफी जेल पर हमला करके कुछ अज्ञात हथियारबन्द लोग कम से कम 145 कैदियों को छुड़ाकर ले गए। यह जानकारी स्थानीय पुलिस के प्रवक्ता एम्मानुएल अझुक्वु ने दी है। हमलावरों ने जेल में घुसने के लिए बमों का इस्तेमाल किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।