9/11 हमले के 13 साल बाद फिर से खोला गया वर्ल्ड ट्रेड सेंटर
(International) पहले दिन, प्रकाशन जगत की दिग्गज कंपनी ‘कोन्डे नास्ट’ के 175 कर्मचारियों ने यहां काम किया। 13 साल पहले आतंकवादी हमले में ध्वस्त हुए दो टॉवरों की जगह तैयार की गई चमकीले रंग की यह गगनचुंबी इमारत ‘वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर’ इस बात का प्रतीक है कि अब यहां सब कुछ सामान्य है। पोर्ट अथॉरिटी ऑफ न्यू यॉर्क एंड न्यू जर्सी के कार्यकारी निदेशक पैट्रिक फोये ने कहा, न्यूयॉर्क सिटी की रौनक कायम है। अमेरिका की सबसे उंची इस इमारत का और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर स्थल का स्वामित्व पोर्ट अथॉरिटी ऑफ न्यूयॉर्क एंड न्यूजर्सी के पास ही है।
कुल 1,776 फुट (541 मीटर) उंचे नए टावर से थोड़ी ही दूर दो स्मारक फव्वारे तैयार किए गए हैं। ध्वस्त हुए टॉवरों की जगह पर तैयार ये फव्वारे उन 2,700 से ज्यादा लोगों की याद में बनाए गए हैं जो 11 सितंबर 2001 को किए गए भयावह आतंकवादी हमले में मारे गए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।