(International)
इन नतीजों से राष्ट्रपति ओबामा के कार्यकाल के दो आखिरी साल जटिल हो सकते हैं। देश भर में डेमोक्रेटिक पार्टी के मजबूत नेताओं के हारने के साथ राजनीतिक विश्लेषकों ने इसे रिपब्लिकन पार्टी की लहर बताया है। प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटें, सीनेट की 100 में से 36 सीटें और 50 में से 36 राज्यों के गर्वनर के पद के लिए चुनाव हुए थे। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार रिपब्लिकन पार्टी ने सीनेट की 100 में से 52 सीटें हासिल कर ली हैं जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के सीटों की संख्या 43 है। वर्तमान कांग्रेस में डेमोक्रेटिक पार्टी के सीटों की संख्या 53 और रिपब्लिकन पार्टी के सीटों की संख्या 45 है। रिपब्लिकन पार्टी को प्रतिनिधि सभा में महत्वपूर्ण बढ़त मिलती दिख रही है। पार्टी 10 सीटों के फायदे के साथ 235 सीटों पर आगे है जबकि आठ सीटों के नुकसान के साथ डेमोक्रेटिक पार्टी 157 सीटों पर आगे है। वर्तमान सदन में डेमोक्रेटिक पार्टी के सीटों की संख्या 199 है जबकि रिपब्लिकन पार्टी के पास 233 सीटें हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।