कई सारी परेशानियों के इलाज है ये 10 फूड्स
(India) इन दवाइयों के अधिक यूज़ से किडनी और लिवर की क्रॉनिक डिज़ी़ज तक हो जाती है। डॉक्टरों का भी कहना है कि सामान्य दर्द में पेनकिलर नहीं लेनी चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि बिना दवाई के ही काम चल जाए। दर्द की दवा अक्सर ऐसा दर्द पैदा कर देती है जो लाइलाज हो जाता है। यहां हम आपको दर्द से राहत पाने के कुछ प्राकृतिक तरीके बता रहे हैं।
1-अंगूर- कमर दर्द से राहत के लिए आप रोज़ एक कप अंगूर खाएं। अंगूर में काफी सारे प्राकृतिक गुण होते हैं, जो आपकी कमर दर्द को ठीक करने में मदद करते हैं।

2-ब्लूबेरीज़-शरीर में यूरिनरी इन्फेक्शन होने पर ब्लूबेरीज़ खाना सही रहता है। इसके अलावा पेप्टिक अल्सर, डाइजेस्टिव प्रॉब्लम और गुर्दों के इन्फेक्शन से बचने के लिए रोज़ ब्लूबेरीज खाएं। ब्लूबेरीज़ में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो पेट में होने वाले कीटाणुओं को खत्म कर देते हैं।
3-पाइनएप्पल-पाइनएप्पल में ब्रोमेलीन होता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को सही रखता है। मांसपेशियों में सिकुड़न, सूज़न होने पर पाइनएप्पल जूस काफी कारगर है। आर्थराइटिस जैसी बीमारी में पाइनएप्पल का जूस पीना सही रहता है। साथ ही, शरीर और पेट की बढ़ती चर्बी को कम करने में भी यह काफी फायदेमंद है।
4-लहसुन- लहसुन का इस्तेमाल काफी पुराने समय से किया जा रहा है। शरीर में कहीं भी दर्द हो तो लहसुन खाने से तुरंत राहत मिलती है। अगर आपको या घर में किसी को घुटने का दर्द है, तो आप लहुसन में लौंग मिलकर हल्का-सा गर्म करें और जोड़ों पर मालिश करें। इसके अलावा, आप दांत में दर्द होने पर लहसुन को पीस कर नमक के साथ मिलकर दांतों पर लगाएं। तुरंत राहत मिलेगी।
5-लौंग- दांतों के दर्द में लौंग का यूज़ ज़्यादातर किया जाता है। मसूड़ों में दर्द या दांत दर्द में आप लौंग के तेल को रूई में भिगोकर दांतों में कुछ देर के लिए रख दें। दांतों का दर्द छूमंतर हो जाएगा।
6-अदरक- हमारे पूर्वजों ने अदरक का एक बेहतर दवाई के रूप में प्रयोग किया है। अदरक को औषधीय गुणों को डॉक्टरों ने भी प्रमाणित किया है। आर्थराइटिस के दर्द के अलावा शरीर में कहीं भी दर्द होने पर आप अदरक का यूज़ कर सकते हैं।
7-हल्दी-हल्दी प्राकृतिक गुणों से भरपूर होती है। चोट लगने, दर्द होने या कहीं जलने पर हल्दी का यूज़ किया जाता है। हल्दी एंटी-इन्फ्लामेटरी होती है जो दर्द को कम करने में मदद करती है। आर्थराइटिस और जलन होने पर हल्दी का सेवन करें। इससे तुरंत राहत मिलेगी।
8-चेरी- चेरी में एन्थोसाइनिन्स जैसे गुण होते है जो आपस में मिलकर लाल रंग का मिश्रण बनाते है। इस कम्पाउंड में ऐसे प्राकृतिक गुण होते हैं, जो दर्द को दूर करते हैं।
9-सेब का सिरका- सेब को गलाकर सिरके तैयार किया जाता है। दिल में होने वाली जलन को कम करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब के सिरके को मिलाएं और धीरे-धीरे पिएं। एसिडिटी होने पर यह काफी कारगर है।
10-ओट्स- ओट्स में मैग्नीशियम और मिनरल्स की मात्रा अधिक होती है। रोज़ ओट्स खाने से आपको पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत मिलेगी और पेट के निचले हिस्से में दर्द कम होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।