अमेरिका के भविष्य को लेकर बेहद आशावादी हूं : ओबामा
(International) ओबामा ने कहा, ‘मैं वास्तव में अमेरिका के बारे में आशावादी हूं।’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘हमने अपने घाटे को आधे से भी अधिक कम कर लिया है। पहले से ज्यादा लोगों के पास स्वास्थ्य बीमा है। हमारे कारोबार की बैलेंस शीट मजबूत है। हमारे अपने लोग बेहद प्रतिभाशाली हैं तथा इनमें से ज्यादा से ज्यादा उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यालयों में काम कर रही हैं।’ उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया से श्रेष्ठ और प्रतिभावान लोग लगातार अमेरिका की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।