कश्मीरी अलगाववादियों को पाकिस्तान ने ‘स्वतंत्रता सेनानी’ बताया
(International) पाकिस्तानी विदेश कार्यालय की प्रवक्ता तसनीम असलम ने कहा, ‘कश्मीरी (हुर्रियत) भारतीय अलगाववादी नहीं हैं। वे लोग स्वतंत्रता सेनानी हैं। वे एक कब्जे वाले क्षेत्र से हैं जिसे संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव से मान्यता मिला हुआ है।’ हालांकि, विदेश विभाग कार्यालय द्वारा बाद में जारी आधिकारिक बयान में इन टिप्पणियों का जिक्र नहीं किया गया है, पर कहा गया है, ‘कश्मीरी भारतीय अलगाववादी नहीं हैं, बल्कि वे कब्जे वाले क्षेत्र के लोग हैं जो आत्मनिर्णय के अपने अधिकार के लिए लड़ रहे हैं जिसे संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव द्वारा मान्यता प्राप्त है।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।