भारतीय सीमा में घुस गए पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और मच गई हड़बड़ी
(International) पाकिस्तान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के वाइस चेयरमैन कुरैशी वाघा सीमा पर हुए आत्मघाती हमले के मद्देनजर रेंजरों के साथ एकजुटता और संवेदना जताने के लिए आए हुए थे। जीरो लाइन का दौरा करते वक्त कुरैशी भारतीय अधिकारियों से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ गए और इसी क्रम में वह भारतीय सीमा में घुस आए।
स्थानीय चैनलों में दिखाए गए वीडियो के मुताबिक इसके बाद पाकिस्तानी रेंजर उनके पीछे दौड़े और उन्हें वापस देश की सीमा में खींच लिया। इस अफरा-तफरी से पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री थोड़े घबराए हुए भी नजर आए। वाघा सीमा जमीन के जरिए पाकिस्तान और भारत में प्रवेश का प्रमुख रास्ता है। इस सीमा पर जहां भारत की ओर से बीएसएफ के जवान वहीं पाकिस्तान की ओर से पंजाब के रेंजर्स तैनात हैं। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह हुए इस हमले में 61 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा घायल हो गए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।