काले धन के खिलाफ पीएम मोदी की पहल के कायल हुए इमरान
(International) क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में आए इमरान ने कहा, ‘उनके बारे में आप चाहे जो भी कहें, वह एक भरोसेमंद आदमी हैं।’ इमरान ऐसी ही कोशिश पाकिस्तान में करने की मांग कर रहे हैं। वर्ष 2013 में संपन्न आम चुनावों में कथित धांधली को लेकर इमरान अगस्त से नवाज शरीफ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। पाकिस्तान के किसी राजनीतिज्ञ की ओर से प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ किया जाना दुर्लभ है। हाल ही में सीमा पर हुए संघर्ष के बाद यहां मोदी की आलोचना की गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।