(International)
अमेरिका की मानवाधिकारों से जुड़ी एक शीर्ष अधिकारी अगले हफ्ते भारत का दौरा करेंगी और इस दौरान नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी से मिलेंगी एवं तिब्बती शरणार्थियों की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 32 लाख डॉलर के अनुदान की घोषणा करेंगी। विदेश विभाग ने कहा कि एक हफ्ते के दक्षिण एशिया दौरे के तहत नागरिक सुरक्षा, लोकतंत्र एवं मानवाधिकार मामलों की उप विदेश मंत्री सारा सेवाल नौ नवंबर से नेपाल और भारत की यात्रा करेंगी। वह सबसे पहले काठमांडो जाएंगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।