(International)
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बस के चालक को नींद आ जाने और उस दौरान बस के काफी तेज गति में होने के कारण वह विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई। हादसे में 56 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि बस स्वात घाटी से कराची की तरफ जा रही थी। दुर्घटना के समय बस में 80 से अधिक लोग सवार थे। पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने घटना पर शोक व्यक्त किया है,, अस्पताल प्रशासन को घायलों को हर संभव चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। सिंध प्रांत के गवर्नर इशरत इबाद ने घटना पर शोक जताते हुए पीडितों के परिजनों के प्रति गहरीं संवेदना व्यक्त की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।