(International)
म्यामांर ने विश्व को एकता सिखाई, पूर्व की ओर भारत की यात्रा म्यांमार से शुरू होती है। 6 महीने में हमारी सरकार ने पूर्व की तरफ ध्यान दिया, भारत की लुक इस्ट पॉलिसी अब एक्ट इस्ट पॉलिसी हो गई है। साथ ही उन्होंने के सभी नेताओं को बधाई दी। मोदी ने आसियान नेताओं को बताया, भारत में आर्थिक विकास, औद्योगिकीकरण तथा कारोबार का एक नया युग शुरू हो चुका है, आज विश्व तथा क्षेत्र को एक मजबूत भारत-आसियान साझेदारी की जरूरत है, तेजी से विकसित होता भारत और आसियान एक दूसरे के महत्वपूर्ण साझेदार हो सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया अभियान को आज थाइलैंड के प्रधानमंत्री जनरल प्रयुत चान-ओ-चा का पूरा समर्थन मिला जिन्होंने कहा कि इस अवधारणा को अपने देश में भी अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए लागू कर सकते हैं। आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के मौके पर द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रयुत चिन-ओ-चा ने भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ पॉलिसी की भी यह कहते हुए प्रशंसा की कि दक्षिण-पूर्व के 10 देशों के समूह के लिए यह महत्वपूर्ण है। भारत की पूर्वी देशों की और देखने और काम करने की नीति दक्षिण-पूर्वी देशों और अन्य एशियाई देशों के साथ संबंध बढ़ाने से जुड़ी है। प्रधानमंत्री के ट्विटर पर जारी संदेश में कहा गया कि थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने उनसे कहा, मैं मेक इन इंडिया अभियान से पूरी तरह सहमत हूं और इसकी प्रशंसा करता हूं। यह अर्थव्यवस्था को गति दे सकता है। थाइलैंड भी अपनी अर्थव्यवस्था के लिए इसे अपना सकता है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशियाई कंपनियों को बड़े पैमाने पर भारत में आमंत्रित करते हुए कहा कि वहां उनके लिए बहुत सी संभावनाएं हैं क्योंकि वह महत्वाकांक्षी ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को काफी महत्व दे रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।