चेहरे की खोई चमक वापस लौटा देते हैं ये फ्रूट्स
(India) जी हां, महंगे प्रोडेक्ट्स और फेसपैक्स का इस्तेमाल किए बिना, केवल अपनी डाइट में फलों को शामिल करके भी आप अपने चेहरे की खोई चमक वापस पा सकती हैं
केला- केला एक ऎसा फ्रूट है जो हर मौसम में मिलता है। यह आयरन, पोटेशियम का अच्छा सोर्स है। केला आपकी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए, बी और ई पाया जाता है। केला खाने से चेहरे पर ग्लो तो आता ही है, साथ ही इससे बढ़ती उम्र भी कम दिखने लगती है
संतरा- संतरा चेहरे के टेक्स्चर को बेहतर बनाता है। इसमें विटामिन सी होता है। संतरे में फोलिक एसिड, आयरन, फॉस्फेट होता है। संतरा खाने से काले धब्बे की समस्या से राहत मिलती है। यह एक नैचुरल ब्लीच और टोनर की तरह काम करता है। संतरे के छिलके का फेसपैक बनाकर भी आप काम में ले सकते हैं।
पपीता- पपीता एक बहुत अच्छा एंटीऑक्सीडेंट है। इसमें विटामिन सी और बी पाया जाता है। पपीता खाने से चेहरे पर ग्लो आता है, साथ ही इससे स्किन भी सॉफ्ट होती है। पपीते से डेड सेल्स साफ होते हैं और स्किन की अशुदि्धयां का भी इलाज होता है।
चुकंदर- चुकंदर एक बहुत अच्छा एंटीऑक्सीडेंट है, जो स्किन एलर्जी को दूर करता है और चेहरे की झुर्रियां मिटाने में भी सहायक होता है। चुकंदर खाने से बढ़ती उम्र का असर कम हो जाता है।
गाजर- गाजर को अपनी डाइट में शामिल करने से आपको तुरंत फर्क देखने को मिलेगा। इससे चेहरे पर चमक तो आती ही है, साथ ही चेहरे पर पड़ी झुर्रियां भी कम होने लगती है। इससे आपकी स्किन जवां रहती हैं और दाग-धब्बे नहीं होते हैं।
सेब- "एन एप्पल ए डे किप्स द डॉक्टर एवे" वाली अंग्रेजी कहावत तो आपने सुनी ही होगी। इसका मतलब है कि रोज एक सेब खाने से आपको कभी डॉक्टर की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि सेब आपकी सेहत की लिए बहुत फायदेमंद है। इससे स्किन टाइट होती है, जिससे उम्र का असर फीका लगता है। इससे मुंहासे और डार्क सर्कल की समस्या भी हल हो जाती है। साथ ही यह बालों के लिए भी अच्छा है, इसलिए रोज एक सेब खाना चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।