आइएस ने बगदादी की मौत को झुठलाया
(International)
आतंकी गुट इस्लामिक स्टेट (आइएस) ने अपने सरगना अबू बकर अल बगदादी की मौत के दावों को झुठलाने के लिए उसका ऑडियो संदेश जारी किया है। इसमें बगदादी आतंकियों से अंतिम सांस तक लडने की अपील कर रहा है। ऑडियो में सऊदी अरब और यमन पर हमले का आदेश भी दिया गया है। अभी यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह ऑडियो कब रिकार्ड किया गया। करीब 17 मिनट के संदेश में बगदादी कहता है, श्अल्लाह ने हमें लड़ाई का आदेश दिया। इस वजह से आइएस का आखिरी लड़ाका भी अपनी अंतिम सांस तक लड़ाई जारी रखेगा। हम लडना बंद नहीं करेंगे क्योंकि हमने बेइज्जती सहने से इन्कार कर दिया है।श् इस ऑडियो संदेश को सोशल मीडिया पर जारी किया गया। इसमें आवाज पहले के संदेशों से मिलती है। ऐसा माना जाता है कि इससे पहले जारी हुई रिकॉर्डिंग के बाद ही अल्जीरिया के आतंकियों ने फ्रांसीसी नागरिक का सिर कलम कर दिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।