मुस्लिम समुदाय की लड़की से शादी के बाद मिली धमकियों के बाद पाकिस्तान में नौ ईसाई परिवारों को मजबूरन घर छोड़ना पड़ा। मामला पंजाब प्रांत के साहीवाल जिले का है जहां एक ईसाई युवक शहाब मसीह ने मुस्लिम समुदाय की रुखसाना कौसर से पिछले महीने अदालत में शादी कर ली थी। एक ईसाई युवक आबिद मसीह ने बताया, शादी के बाद गांव के मुस्लिमों की ओर से धमकियां दी गईं। कहा गया कि या तो लड़की को वापस लौटाएं या फिर गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहें। हमने उन्हें बताया कि शहाब खानेवाल में रहता है। वह लोग वहां जाकर उससे बात कर सकते हैं। आबिद ने बताया, ष्लड़की के पिता ने ऐसा करने से इन्कार कर दिया और मेरे परिवार के दो लोगों पर एफआइआर करा दी। हमें जान से मारने की धमकियां दी जाने लगीं। इसके बाद हमारे परिवारों ने मजबूरी में गांव छोड़ने का फैसला किया।ष् पुलिस ने इस मामले में शहाब व अन्य पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य के गृह सचिव को भी इसकी सूचना दे दी गई है। पंजाब में हाल के दिनों में यह इस तरह की तीसरी घटना है। सरगोधा और नरोवाल जिलों में भी मुस्लिम समुदाय ने ऐसे ही कदम उठाए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।