इजरायल ने संयुक्त राष्ट्र दल को गाजा में प्रवेश से रोका
(International) इजरायल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एम्मानुएल नहशोन ने कहा, "अभी तक आयोग ने जांच शुरू नहीं की है और अपना निष्कर्ष पहले ही बता दिया है इसलिए इजराइल जांच में सहयोग नहीं करेगा." संयुक्त राष्ट्र ने कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय कानून विशेषज्ञ विलियम सचबस की अध्यक्षता वाली समिति का गठन गाजा पट्टी में 2,200 फिलिस्तीनी और 70 इजरायली नागरिकों की मौत के बाद किया था, जोर्डन में डेरा डाले आयोग के सदस्यों ने इजराल से कुछ दिनों पहले गाजा के रास्ते में पड़ने वाले उसके क्षेत्र को पार करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन इजरायल के विदेश मंत्रालय ने इसे ठुकरा दिया, इजरायल के राजनीतिज्ञों का दावा है कि सचबस मजबूत इजराइल विरोधी विचार रखते हैं और एक बार उन्होंने कहा था कि वह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक अदालत के कटघरे में देखना चाहते हैं

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।