अच्छा खाना जो रखे आपको हेल्दी और फिट
(India)
1-हेल्दी फूड खाएं

वास्तविकता मे, हम वही खाते हैं जो हमें जल्दी से उपलब्ध हो जाता है, चाहे वो हेल्दी हो या नहीं। लेकिन आपको कोशिश करनी चाहिए कि जितना हो सके, हेल्दी चीजें खाएं। हमेशा फ्रेश हरी सब्जियां एवं फल खाएं, जैसे गाजर, मूली, सेब, मटर और बेरीज। ब्रेकफास्ट में व्हाइट ब्रेड की जगह ब्राउन ब्रेड खाएं। आप ब्रेड की जगह ओट्स, ब्राउन राइस भी ट्राय कर सकते हैं। सुबह का ब्रेकफास्ट हमेशा हेल्दी और प्रोटीन, विटामिन से भरपूर रखें।

2-सही तरीके से बैठ कर खाएं

जब भी आप खाएं, सही तरीके से बैठकर खाएं। खड़े होकर खाने पर आपको पता नहीं चलता कि आपने कितना खा लिया और आप डाइट से ज्यादा खा लेते हैं। आप जो भी खाएं, तसल्ली पूर्वक से बैठकर खाएं।
3-दूसरे पेय पदार्थो की जगह कि आप पानी खूब पिएं
अक्सर लोगों को इस बात का भ्रम रहता है कि पानी की जगह कोल्ड ड्रिंक या दूसरे लिक्विड से पानी की पूर्ति हो जाती है। जबकि वास्तविकता में, ऐसा नहीं है। पानी की पूर्ति सिर्फ पानी से ही करें। कोल्ड ड्रिंक, सोडा, जूस आदि पीने से कैलोरी बढ़ती है। इससे अच्छा है कि आप इन सभी चीजों की जगह पानी पिएं। डाइट सोडा में कोई न्यूट्रिशन वैल्यू नहीं होता और मीठा होने की वजह से शुगर लेवल बढ़ जाता है। इससे डायबिटीज होने का खतरा बना रहता है। पानी ज्यादा पीने से शरीर में जमा टॉक्सिन बाहर निकल जाता है और ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है।
4-चिप्स,जंकफूड की जगह स्नैक्स खाएं

ऑफिस टाइम में चिप्स, जंक फूड खाने से शरीर में फैट बढ़ जाता है। इससे बीमारियों को निमंत्रण मिलता है। इसलिए अगर आपको भी कुछ ऐसी ही आदत है तो आप इसे बदल डालें। ये बुरी आदत है। अच्छा होगा कि आप इनकी जगह फ्रूट खाएं। ऑफिस या कहीं बाहर निकलते टाइम अपने बैग में एप्पल, ऑरेंज या केला रख ले सकते हैं। फ्रूट खाने से शरीर हेल्दी रहेगा और दिमाग में भी ताजगी बनी रहेगी।

5. कलरफुल सलाद खाएं

सलाद खाने का फायदा ये है कि आपको न्यूट्रिशन पूरा मिलता है और कैलोरी कम। सब्जजियों के अलग-अलग रंगों में अलग-अलग पोषक तत्व होते हैं। इसलिए आप कलरफुल सब्जजियों का चुनाव करें और उन्हें मिक्स करके बनाएं। पालक, लेट्यूस, टमाटर, गाजर, मशरूम, खीरा आदि में काफी मिनरल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन के साथ पोटैशियम और फाइबर भी होता है।

6.अच्छे से चबा कर खाएं

ये बात शुरू से ही बच्चों के बताई जाती है कि भोजन अच्छे से चबा कर करना चाहिए, पर लोग जल्दीबाजी करते हैं। कोई भी चीज धीरे-धीरे खानी चाहिए और कम। यह महसूस करने में कम से कम 15 मिनट लग जाते हैं कि आपका पेट पूरी तरह भर गया है। अगर आप जल्दी-जल्दी खाएंगे
तो जरूरत से ज्यादा खा लेंगे, जिससे नुकसान होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।