मोदी ने ऐबट और ओबामा को सुनाई कहानी
(International)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम टोनी ऐबट और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से एक अमेरिकी आर्किटेक्ट की दिलचस्प कहानी साझा की। इस आर्किटेक्ट का तीनों देशों के साथ भावनात्मक रिश्ता रहा है। जी-20 की शिखर बैठक में भाग लेने के लिए यहां जुटे नेताओं के बीच वॉल्टर बर्ले ग्रिफिन चर्चा का विषय बने। मोदी, ऐबट और ओबामा के बीच चर्चा जाने-माने आर्किटेक्ट ग्रिफिन के ईद-गिर्द हुई जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई राजधानी कैनबरा का डिजाइन तैयार किया था। उनकी कब्र लखनऊ में है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने ऐबट और ओबामा के साथ ग्रिफिन की दिलचस्प कहानी को साझा किया। प्रवक्ता के ट्विटर अकाउंट पर मोदी, ओबामा और ऐबट के एक-दूसरे से बातचीत करते हुए कई फोटो अपलोड किए गए हैं। इन्हीं फोटो में से एक फोटो ग्रिफिन की लखनऊ के क्रिश्चन सिमिट्री में स्थित कब्र का भी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।