पाकिस्तान की भारत विरोधी गतिविधियों का समर्थन न करे चीन-किरण रिजीजू
(International) रिजीजू ने कहा, ‘विदेश मंत्रालय ने चीनी पक्ष को अपनी चिंताओं से पहले ही अवगत करा दिया है और उससे कहा है कि उसे पाकिस्तान की भारत विरोधी गतिविधियों का समर्थन नहीं करना चाहिए।’ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा हाल में सौंपी गई एक गुप्तचर रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी सैनिकों को जम्मू कश्मीर के रजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर पाकिस्तानी सैन्यकर्मियों को ‘हथियार संचालन तकनीकों’ का प्रशिक्षण मुहैया कराते देखा गया है। रजौरी सेक्टर में बीएसएफ ही तैनात है। रिपोर्ट में साथ ही यह भी कहा गया है कि ये सैन्य गतिविधियां पाकिस्तान के अग्रिम रक्षा क्षेत्रों में संचालित की जा रही हैं जहां पर आमतौर पर पाकिस्तान रेंजर्स की तैनाती रहती है। एक अन्य सवाल पर रिजीजू ने कहा कि चीन सीमा पर वास्तविक नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्रों का विकास करना नरेंद्र मोदी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, ‘लद्दाख और वास्तविक नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्रों में रहने वाले लोग भारतीय हैं और उन्हें विकास का पूरा अधिकार है। हम उनके लिए शीर्ष स्तर का सड़क सम्पर्क एवं अन्य आधारभूत ढांचा विकसित करने को प्रतिबद्ध हैं।’ उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने वास्तविक नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे के विकास के लिए 20 हजार करोड़ रुपए निर्धारित किये हैं।’ मंत्री ने कहा, ‘अगले पांच वर्षों में इन (सीमा) क्षेत्रों को विकसित किया जाएगा..ये क्षेत्र पूर्व में उपेक्षित रहे हैं लेकिन अब नहीं रहेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।