(International)
बम को खुर्रम कबायली जिले के नास्ती कोट इलाके में एक सड़क पर रखा गया था। रास्ते से गुजरने के दौरान बच्चों को लेकर स्कूल जा रही वैन बम की चपेट में आ गई। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि घटना में वाहन चालक और एक बच्चे की मौत हो गई और पांच अन्य बच्चे घायल हो गए। हालांकि हमले की अभी तक किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली लेकिन क्षेत्र में सक्रिय तालिबानी उग्रवादी अक्सर सुरक्षा बलों और नागरिकों को निशाना बनाते रहते हैं। अफगान सीमा पर स्थित खुर्रम उन सात कबायली इलाकों में शामिल है जो अब तक औपनिवेशिक युग के कठोर कानूनों के माध्यम से नियंत्रित होते हैं। आंतरिक तौर पर ये स्वायत्त हैं और अक्सर उग्रवादियों के शोषण का शिकार बनते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।