स्वदेश रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी
(International)
अपनी 10 दिनों की विदेश यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वदेश के लिए रवाना हो गए हैं। फीजी में उनकी विदाई भी शानदार ढंग से की गई। मोदी ने इस दौरान म्यांमार, आस्ट्रेलिया और फीजी का दौरा किया। इसके साथ ही जी20 देशों की बैठक में भी भागीदारी की। विदेशों में रहने वाले भारतीयों के लिए भी पीएम मोदी की यह यात्रा यादगार रही। यहां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी ने सिविल सोसाइटी के लोगों से मुलाकात की। फीजी नेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित इस कार्यक्रम में मोदी ने सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों को संबोधित किया। इस दौरान लोग मोदी को देखने और सुनने के लिए काफी उत्साहित थे। मोदी ने फीजी में स्कूली बच्चों से मुलाकात की और उन्हें देख बच्चे काफी खुश हुए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।