(International)
वह अपनी बहन सोफिया त्रिनिदाद के साथ 13 नवंबर से लापता थीं। आपराधिक जांच ईकाई के प्रमुख लिंद्रो ओसोरिओ ने बताया कि राजधानी तेगुसीगल्पा से 180 किमी दूर सांता बारबरा की एक पहाड़ी नदी के समीप मारिया और उनकी बहन सोफिया के शवों को बरामद किया गया। हत्या के बाद इन्हें दफना दिया गया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार और उनके शवों को ले जाने के लिए प्रयोग किए गए वाहन को भी बरामद कर लिया है। गौर हो कि 19 वर्षीय मारिया जोस अल्वाराडो गुरुवार से शुरू हो रही मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए लंदन रवाना होने वाली थीं। उन्हें 13 नवंबर को सांता बारबरा शहर के पास एक रिसॉर्ट से पार्टी के बाद बिना नंबर वाली कार से जाते हुए देखा गया था। इसके बाद से उनका कुछ भी पता नहीं चल रहा था। खबरों के मुताबिक हत्या के लिए मारिया की बहन सोफिया का प्रेमी प्लूटार्को रूज जिम्मेदार है। पुलिस पहले ही उसे अपहरण के संदेह में गिरफ्तार कर चुकी है। उससे पूछताछ के बाद ही शवों को बरामद किया गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक प्लूटार्को रूज ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।