श्रीलंका में राजपक्षे ने मध्यावधि राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा की
(International) राजपक्षे ने अपना कार्यकाल पूरा होने से दो साल पहले मध्यावधि चुनाव कराए जाने की घोषणा की है। वह राष्ट्रपति पद के लिए 2005 और और 2010 में चुने गए थे। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा है कि पुनर्निर्वाचन की उनकी घोषणा एक शुभ समय पर की गई है। राजपक्षे ने सरकारी टीवी पर कहा कि मैं आज एक रहस्योद्घाटन कर रहा हूं। मैंने तीसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुने जाने के लिए चुनाव की घोषणा के आदेश पर हस्ताक्षर किया है, यह लोकतंत्र है। राजपक्षे के ट्विटर अकाउंट पर एक संदेश में कहा गया है कि उन्होंने घोषणा के आदेश पर हस्ताक्षर कर एक और कार्यकाल के लिए अपने इरादे का ऐलान कर दिया है। राजपक्षे (69) अपने दूसरे कार्यकाल के अनिवार्य चार साल पूरे होने के बाद कल चुनाव की घोषणा किए जाने के लिए योग्य हो गए। चुनाव आयुक्त महिंदा देशप्रिय के कार्यालय ने कहा है कि राष्ट्रपति की उद्घोषणा प्राप्त हो गई है और अब नामांकन प्रकिया चलेगी। यह चुनाव जनवरी के शुरूआत में होने की संभावना है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।