जल्द ही सिंगापुर मॉडल के तर्ज पर होगा विकास भारत में-जॉर्ज अब्राहम
(International) सिंगापुर इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री (सिक्की) के सीईओ जॉर्ज अब्राहम ने सिंगापुर के संदर्भ में कहा, यहां हम अपनी ताकतों का इस्तेमाल करते रहे हैं। सिंगापुर अपने सीमित संसाधनों के बावजूद कई देशों के लिए विकास का मॉडल बन गया है। भारतीय मूल के उद्यमी ने कहा कि 1965 में स्वतंत्रता के बाद सिंगापुर ने जाना कि उसके पास कोई प्राकृतिक संसाधन नहीं है। इसलिए, उसने अपनी रणनीतिक स्थिति का लाभ उठाते हुए खुद को एक प्रमुख ट्रांजिट सेंटर के तौर पर विकसित किया। अब्राहम ने कहा, हम जानते हैं कि मानव संसाधन हमारी सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन साथ ही हमारे यहां बूढ़े लोगों की आबादी भी बढ़ रही है। इसलिए सरकार यह संभावना तलाश रही है कि बुजुर्गों को किस तरह से सेक्टर में लगाया जाए। सिक्की के अन्य सदस्यों ने भी अब्राहम के विचारों से सहमति जताते हुए कहा कि कई लोग भारत में निवेश करने के इच्छुक हैं, लेकिन वे कानूनी पचड़ों की वजह से हतोत्साहित होते हैं। वास्तव में इस तरह के नियम व नियमन निवेशकों को नाराज करने के अलावा किसी उद्देश्य की पूर्ति नहीं करते।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।