(International)
पेंटागन के प्रेस सचिव रियर एडमिरल जान किर्बी ने कहा, ‘भारत मजबूत क्षेत्रीय शक्ति है और हम जानते हैं कि भारत का उस क्षेत्र की स्थिरता और सुरक्षा में हित हैं। उन्होंने अफगानिस्तान में प्रशिक्षण देने के संदर्भ में सृजनात्मक भूमिका निभायी है।’ किर्बी ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘मैं इस बारे में निर्णय करने का सवाल भारत पर छोडूंगा कि इस वर्ष के अंत में क्षेत्रीय सुरक्षा के लिहाज से वे किस तरह से योगदान करेंगे। लेकिन निश्चित तौर पर हम भारतीय नेतृत्व और उनकी हिस्सेदारी को लेकर आशान्वित हैं।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।