(International)
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने ओबामा की ओर से भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गणतंत्र दिवस का निमंत्रण स्वीकार किए जाने की घोषणा करने के कुछ ही मिनट बाद भारत में बिस्वाल के भारत दौरे की घोषणा कर दी। बिस्वाल आंतरिक विचार-विमर्श और द्विपक्षीय बैठकों के लिए भारत आएंगी। विदेश विभाग के प्रवक्ता जेफ रैथ के ने बताया कि बिस्वाल की 23 नवंबर से पांच दिसंबर तक की विदेश यात्रा में नेपाल, बांग्लादेश, उज्बेकिस्तान और स्विट्जरलैंड के दौरे भी शामिल हैं। जेफ ने ये भी कहा कि मैं इसे राष्ट्रपति की भारत यात्रा से जोड़ने नहीं जा रहा। यह दौरा बिस्वाल को राष्ट्रपति के दौरे के लिए विकसित किए जा रहे एजेंडे में योगदान का अवसर देता है। लेकिन व्यवहारिक तौर पर उसका नेतृत्व व्हाइट हाउस करेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।