आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) ने ब्रिटिश बंधक जॉन कैंटली का सातवां वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में कैंटली ने अमेरिका की नाकाम कोशिशों के बारे में खुलासा किया है। इस बार भी वह नारंगी कपड़ों में संदेश देते नजर आ रहे हैं। नौ मिनट के इस वीडियो में ब्रिटिश बंधक कैंटली ने दावा किया कि अमेरिका जुलाई में बंधकों को छुड़वाने में नाकाम रहा है। उनकी कार्रवाई से पहले ही आइएस के आतंकियों ने सभी बंधकों को अन्य जगह भेज दिया था। उन्होंने बताया कि अमेरिका के इस कदम में डेल्टा फोर्स कमांडो, ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर सहित कई लड़ाकू जेट विमान शामिल थे, लेकिन हम वहां थे ही नहीं। कैंटली आगे कहते हैं, श्मुझे भी अन्य बंधकों की तरह मार दिया जाएगा। मैं तब तक ही बोल पाऊंगा, जब तक आतंकी मुझे जीवित रखेंगे।श् कुछ दिनों पहले ही कैंटली के पिता की मौत हो चुकी है और उनकी बहन जेसिका ने अपने भाई को बचाने के लिए आइएस से कई बार अपील भी की है। उन्हें दो साल पहले सीरिया में बंधक बना लिया गया था। गौरतलब है कि ब्रिटिश बंधक का नया वीडियो अमेरिकी बंधक पीटर कासिग की हत्या के कुछ ही दिन बाद सामने आया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।