महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने को ब्रिटिश सरकार के पास धन नहीं!
(International)
अनिवासी भारतीय उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल ने कहा कि उन्हें इस बात का बेहद दुख है कि यहां पार्लियामेंट स्क्वेअर में महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने को ब्रिटिश सरकार के पास मामूली रकम भी नहीं हैं। अब इसके लिए रकम चंदे के रूप में जुटाने को कहा गया है। ब्रिटिश राज के खिलाफ अहिंसक आंदोलन के जरिए गांधीजी ने भारत को आजादी दिलाई थी। स्वराज पॉल ने सवाल उठाया कि चांसलर जॉर्ज ओसबर्न और तत्कालीन विदेश मंत्री विलियम हेग ने भारत यात्रा के दौरान अति उत्साह में इस प्रतिमा की स्थापना की घोषणा क्यों की थी? बाद में हमें पता चला कि प्रतिमा स्थापना के लिए हमें चंदा करना पड़ेगा। स्वराज पॉल भी बड़े दानी हैं। 1992 में लंदन चिड़ियाघर बंद होने से बचाने को उन्होंने दस लाख पौंड दान किया था। उन्होंने कहा कि गांधीजी की प्रतिमा तो वहां होनी ही चाहिए। लेकिन मुझे इस बात का दुख है कि ब्रिटिश सरकार के पास इसके लिए थोड़ा धन भी नहीं है। अगर भारतीय दस लाख पौंड जुटा सकते हैं तो क्या ब्रिटिश सरकार थोड़ा पैसा भी नहीं लगा सकती?

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।