अजीत डोभाल को सीमा वार्ता के लिए भारत का विशेष प्रतिनिधि बनाए जाने का स्वागत करते हुए चीन ने बातचीत का नया दौर जल्द शुरू होने की उम्मीद जाहिर की है। शिन्हुआ ने विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग के हवाले से कहा कि चीनी सरकार को सही वक्त पर बातचीत का नया दौर शुरू होने की उम्मीद है। मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए चुनयिंग ने कहा कि पिछली बातचीत में बनी सहमति के आधार पर दोनों देश आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता महत्वपूर्ण दौर में पहुंच चुकी है। चीन की सरकार बातचीत के जरिये सीमा विवाद का तार्किक और दोनों पक्षों के लिए स्वीकार्य हल निकालना चाहती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।