वीना मलिक को 26 साल की जेल की सजा
(International)


चर्चित पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक, उनके पति और पाकिस्तान के बड़े मीडिया समूह जियो टीवी के मालिक को ईशनिंदा के अपराध में 26 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। यह सजा पाकिस्तान के ऐंटि टेररिजम कोर्ट (एटीसी) ने ईशनिंदा करने वाले एक कार्यक्रम को टीवी पर प्रसारित करने के चलते सुनाई है। जियो टीवी और जंग समूह के मालिक मीर शकील-उर-रहमान पर आरोप थे कि उन्होंने मई में जियो टीवी पर प्रसारित एक कार्यक्रम में वीना मलिक और बशीर की नाटकीय शादी के दौरान एक धार्मिक गीत चलाने की अमुमति दी। जज शाहबाज खान ने वीना मलिक और बशीर के साथ-साथ प्रोग्राम की होस्ट शैष्टा वहीदी को भी 26 साल की सजा सुनाई है। एटीसी ने दोषियों पर 13 लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।