नाइजीरिया में आतंकी हमले में सौ लोगों की मौत
(International)

नाइजीरिया में आतंकी गुट बोको हराम ने एक बार फिर अपना कहर बरपाया है। मंगलवार को तीन अलग-अलग कस्बों में बोको हराम ने कम से कम सौ लोगों को मौत के घाट उतार दिया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, मेदिगुरी शहर में भीड़भाड़ वाले इलाकों में दो आत्मघाती हमलों में 45 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। दोनों ही हमलों को महिलाओं ने अंजाम दिया। स्वास्थ्यकर्मी अबू मोदू ने बताया कि आतंकियों ने कुछ शवों को आग के हवाले कर दिया। एक अन्य घटना में बोको हराम ने बोर्नो प्रांत में दो दमासक और अशिगर्ची कस्बे को अपना निशाना बनाया। दोनों ही जगहों पर आतंकियों ने पचास लोगों की जान ले ली। लोगों के कुछ घरों में आग भी लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आतंकियों की संख्या सौ के करीब थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।