(International)
नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज से सार्क शिखर सम्मेलन शुरू हो गया। इस सम्मेलन में बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा ले रहे हैं। आतंकवाद का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह क्षेत्र की सबसे बड़ी और विकट समस्या है। उन्होंने कहा कि आज 26ः11मुंबई हमले की बरसी है। इस आतंकी हमले का दर्द कभी खत्म होने वाला नहीं है। 26ध्11 के आतंकी हमले में मारे गए लोगों का दर्द आज भी ताजा है। उन्होंने कहा कि हमें एक दूसरे के नागरिकों की परवाह करनी होगी। हम एक दूसरे के नागरिकों की चिंता करेंगे तो दोस्ती बढ़ेगी। मोदी ने कहा कि पास होने से, साथ होने से ज्यादा ताकत मिलती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।