(International)
दमिश्क-सीरिया के पूर्वी प्रांत दीर अल जौर में इस्लामिक स्टेट (आइएस) के आतंकियों ने दो लोगों की पत्थर मारकर जान ले ली। इन पर समलैंगिक संबंध रखने का आरोप था। सीरिया में कार्यरत मानवाधिकार ऑब्जर्वेटरी ने बताया कि 20 वर्षीय युवक को मयादीन शहर के अलबकरा क्षेत्र में सरेआम पत्थरों से मार डाला गया। इसे आइएस के आतंकियों ने ही गिरफ्तार किया था और एक दूसरे पुरुष के साथ संबंध बनाते हुए उसका एक कथित वीडियो उसके मोबाइल फोन में मिला था। आतंकियों ने दूसरे युवक को हामिदये के नजदीक अल तकया स्ट्रीट में पत्थर बरसाकर मार डाला। हत्या के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंपने की बजाय आतंकी अपने साथ ले गए। दूसरी ओर, सीरिया में आइएस की स्वघोषित राजधानी राका में हुए हवाई हमलों में अब तक 95 लोगों के मारे जाने की खबर है। इनमें से 52 आम नागरिक हैं। एक अन्य घटनाक्रम में अमेरिका के मिनेसोटा में दो व्यक्तियों पर आइएस का साथ देने का मामला दर्ज हुआ है। इनमें से एक को मई में एफबीआइ ने मिनेपोलिस हवाईअड्डे पर रोक लिया था जबकि दूसरा वहां से निकलने में कामयाब हो गया।
आतंकवाद से लड़ने के लिए मलेशिया में नया कानून
आइएस आतंकियों की देश में वापसी की खबरों के मद्देनजर बढ़ रहे खतरे पर मलेशिया सरकार सतर्क है। प्रधानमंत्री नजीब रजक ने संसद में श्आइएस के संकट पर काबूश् नाम से एक श्वेत पत्र जारी करते हुए कहा कि वर्तमान कानून आइएस से लड़ने के लिए अपर्याप्त हैं। श्वेत पत्र में आतंक से लड़ने के लिए वर्तमान कानूनों में बदलाव का प्रस्ताव है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।