इस्लामाबाद में होगा अगला सार्क सम्मेलन
(International)

नेपाल की राजधानी में 18वें सार्क शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान ने अपना रूख आखिरकार बदल ही लिया. पीएम मोदी से पाकिस्तान के वजीर ए आलम नवाज शरीफ ने अहम समझौते पर हस्ताक्षर कर दिया. वहीं समझौते पर हस्ताक्षर के बाद सम्मेलन के समापन के तौर पर पढ़े गए काठमांडू घोषणापत्र में कहा गया कि अगला सार्क सम्मेलन इस्लामाबाद में साल 2016 में होगा। घोषणापत्र के मुताबिक ये भी स्वीकार किया गया कि इस 18वें सम्मेलन के दौरान जो भी कमियां सामने आईं, वे हमारी ही कमियां हैं, उनके लिए कोई और दोषी नहीं। वहीं पाकिस्तान के इस समझौते पर हस्ताक्षर के लिए राजी हो जाने की खबर सार्क नेताओं के उस अनौपचारिक रिट्रीट के बाद आई, जो धुलीखेल में आयोजित किया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।