पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शुक्रवार को भारत पर बिना उकसावे के गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। शरीफ ने कहा कि भारत के साथ बातचीत होने पर इस पर चर्चा की जायेगी। उन्होंने दक्षिण एशियाई क्षत्रीय सहयोग संघ के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद काठमांडू से स्वदेश लौटने पर संवाददाताओं से कहा कि भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा पर बिना किसी उकसावे के की जा रही गोलीबारी से पाकिस्तान और अधिकृत कश्मीर में कई लोग मारे गये हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।