नाइजीरिया के सबसे प्रसिद्ध मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुए दोहरे बम धमाके में 120 लोगों की मौत हो गई और 270 अन्य घायल हो गए। कानो शहर स्थित ग्रैंड मस्जिद देश के एक बड़े मुस्लिम नेता की है और एक सप्ताह पहले ही उन्होंने बोको हराम के खिलाफ लोगों से हथियार उठाने का आह्वान किया था। हादसे के वक्त घटनास्थल पर मौजूद अमिनू अब्दुल्लाही ने बताया कि स्थानीय समय के अनुसार दिन में दो बजे नमाज शुरू होने के कुछ ही सेकंड बाद एक के बाद एक धमाके हुए। नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि 92 शव कानो के एक अस्पताल में लाए जा चुके हैं। घायल लोगों को तीन अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि घायलों की संख्या बढने की आशंका है। इसी मस्जिद में पिछले सप्ताह बोको हराम के खिलाफ हथियार उठाने का आह्वान किया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।