इराक में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) ने 13 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। सोशल मीडिया साइटों पर सोमवार को आइएस समर्थक अकाउंट से इस नरसंहार की तस्वीरें पोस्ट की गईं। प्रेस टीवी ने बताया कि नारंगी रंग के कपड़े में 13 लोगों के नरसंहार की तीन तस्वीरें साइटों पर पोस्ट की गईं। एक तस्वीर में 11 लोगों को घुटने पर बैठे दिखाया गया है। इनमें से प्रत्येक के पीछे काले कपड़े में एक नकाबपोश खड़ा है। एक अन्य तस्वीर में बच्चों समेत कुछ लोग 13 शवों के पास खड़े दिखाए गए हैं। मारे गए लोग आइएस के विरुद्ध सुन्नी के कबायली लड़ाका समूह के सदस्य थे। इन्हें अल आलम के लड़ाके कहा जाता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।