ईयू कोर्ट ने ब्रिटेन के वीजा नियम को बताया गैर कानूनी
(International)
यूरोपियन कोर्ट ऑफ जस्टिस (ईसीजे) ने गुरुवार को एक फैसले में ब्रिटेन के वीजा नियम को गैर कानूनी बताया। अदालत ने कहा कि ब्रिटेन को कुछ गैर यूरोपीय लोगों के लिए एंट्री वीजा रद्द कर देना चाहिए। ब्रिटिश पति के साथ स्पेन में रहने वाली महिला हेलेना पैट्रिका मैकार्थी के मामले में अदालत ने यह फैसला सुनाया। अदालत ने कहा कि यूरोपीय संघ (ईयू) के नियमों के अनुसार मैकार्थी जब चाहे ब्रिटेन की यात्रा कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें मैड्रिड स्थित वाणिज्य दूतावास से वीसा मांगने की जरूरत नहीं है। ईयू शिखर सम्मेलन के लिए ब्रसेल्स पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के प्रवक्ता ने कहा कि सरकार इस फैसले से असहमत है, लेकिन हम इस मामले में देश के उच्च न्यायालय का विचार जानना चाहते हैं जिसने मामले को ईसीजी के पास भेज दिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।