ऑस्ट्रेलिया में एक घर में आठ बच्चे मृत मिले
(International) यह घटना ऑस्ट्रेलिया के कायर्न्‍स शहर की है, पुलिस ने बताया कि चाकू के वार से घायल हुई एक 34 वर्षीय महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर है, यह घर मनूरा नाम के उपनगरीय इलाके में है, इसे पूरी तरह घेर लिया गया है और जासूस घर की तलाशी ले रहे हैं, पुलिस ने इसे एक ‘दुर्दांत घटना’ बताया. उसने जनता को चिंतित नहीं होने की सलाह दी, पुलिस ने एक बयान में बताया, ‘‘घर की तलाशी के वक्त उसे बच्चों के शव मिले थे और इन सभी की उम्र 18 माह से 15 साल के बीच है.’’ क्वींसलैंड के प्रीमियर कैंपबेल न्यूमैन ने कहा कि इस घटना से उन्हें गहरा आघात लगा है और वह पूरी तरह अचंभित हैं, पुलिस ने इस मामले में फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया है, घायल महिला जांच में उनकी मदद कर रही है, इस घटना पर शोक जताते हुए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबट ने एक बयान में कहा कि यह एक ‘जघन्य अपराध’ है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।