(International)
जो कुछ सप्ताह या माह तक ही नहीं, बल्कि वर्षों तक चले। पहली बार यूरोपीय संघ के नेताओं के शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करने के बाद टस्क ने कहा, ‘हमें एक दीर्घकालीन सोच वाली रणनीति, वर्षों की योजना बनाने की जरूरत है। हमें व्यावहारिक होने की जरूरत है। हमें इसे एक लंबी कवायद की तरह देखना है।’ इस सम्मेलन में रूस के साथ संबंधों की समीक्षा की गई। रूस से निपटते समय ‘आत्मविश्वास वापस हासिल करने और अपनी शक्ति को पहचानने’ का आह्वान यूरोप के लोगों से करते हुए उन्होंने कहा, ‘हमें प्रतिक्रियाशील और बचाव के मुद्रा से आगे बढ़ना चाहिए।’ यूक्रेन में रूस के हस्तक्षेप और खासतौर पर मार्च में क्रीमिया को अपने साथ मिला लेने के कारण यूरोप में भारी संकट पैदा हो गया है। संकट की यह स्थिति शीत युद्ध की समाप्ति के बाद से यूरोप में अब तक का सबसे भयावह संकट है। इससे यूरोपीय संघ के भीतर प्रतिक्रिया देने से जुड़े मतभेद भी उजागर हो गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।