कांग्रेस को अमेरिकी अदालत से राहत
(International)
1984 में सिखों के मानवाधिकार हनन को लेकर कांग्रेस के खिलाफ दायर एक मुकदमे को अमेरिका की संघीय अपीलीय अदालत ने खारिज कर दिया है। अदालत ने कहा कि इस मामले का अमेरिका से कोई ‘जुड़ाव या सरोकार’ नहीं है। ‘सिख फॉर जस्टिस’ संगठन ने मामला दाखिल करते हुए आरोप लगाया था कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दंगों के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। तीन जजों की पीठ ने मामला खारिज करते हुए कहा, श्यदि हम मान भी लें कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और इसके नेता कमलनाथ ने सिखों के खिलाफ ¨हसा कराई थी, तो भी वे कृत्य भारत में भारतीय नागरिकों द्वारा अन्य भारतीयों के खिलाफ किए गए थे। ऐसे में शिकायत सुनने का हमारे पास न्यायिक क्षेत्राधिकार नहीं है।’ श्सिख फॉर जस्टिसश् के कानूनी सलाहकार गुरपतवंत ¨सह पुन्नन ने कहा कि वे मामला दोबारा दाखिल करेंगे। दूसरी ओर, फैसले का स्वागत करते हुए कांग्रेस पार्टी के वकील रवि बत्रा ने कहा कि श्सिख फॉर जस्टिसश् को अब यह मान लेना चाहिए कि उसका मुकदमेबाजी का अभियान गलत है और यह अब बंद हो जाना चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।