चीन ने किया अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल का प्रक्षेपण
(International)
चीन ने परमाणु क्षमता संपन्न इंटरकॉन्टिनेंटल बलिस्टिक मिसाइल का सबसे व्यापक परीक्षण किया है, जो 12 हजार किलोमीटर की दूर लक्ष्य को भेद सकती है। इसके मारक दायरे में अमेरिका भी आएगा। वॉशिंगटन फ्री बीकन के मुताबिक पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने बीते 13 दिसंबर को मिसाइल डीएफ-41 का सफल परीक्षण किया। हॉन्गकॉन्ग के अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने खबर दी है कि इस मिसाइल की मारक क्षमता 12 हजार किलोमीटर है और यह अपने साथ 10 हथियार ले जा सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।