चीन में पोर्न और जुए के खिलाफ हुई कार्रवाई में 30,000 गिरफ्तार
(International) गुआंग्दोंग प्रांत के जन सुरक्षा विभाग ने बताया कि प्रांत में अभियान के दौरान 3,014 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 5,000 से अधिक अन्य लोगों को अपराधिक नजरबंदी के तहत रखा गया है,, एक मामले में, पुलिस ने 24 नवंबर को हुजिहोउ शहर में एक ऑनलाइन जुए गिरोह का भंडाफोड़ किया। एक समाचार एजेंसी ने कल खबर दी है कि जुआ गतिविधियों में कुल तीन करोड़ यूआन (50 लाख अमेरिकी डॉलर) का धन संलिप्त है। पुलिस ने बताया कि अवैध गतिविधियों को रोकने क लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।