पूर्वी सीरिया हवाईअड्डे पर हमले के विफल प्रयास में मारे गए 20 जिहादी
(International) मानवाधिकार संगठन ‘सीरियन आब्जर्वेटरी फार ह्युमन राइट्स’ ने कहा कि आईएस ने शनिवार को देर रात इस एयरबेस पर हमले की कोशिश की। हमले में कुल 20 जिहादी मारे गए। इसके साथ ही सरकार के दो सैनिक भी मारे गए। आईएस के इन सदस्यों में से 19 लोग सीरियाई थे जबकि एक मोरक्को से था। ये लोग लड़ाई और सेना की ओर से भारी गोलीबारी में मारे गए। वेधशाला के निदेशक रमी अब्देल रहमान ने कहा कि भागते हुए जिहादी अपने साथ कई विमान भेदी मिसाइल ले गए। यह हमला दीर एज्जर सैन्य एयरबेस पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए आईएस की ओर से हाल ही में किया गया दूसरा प्रयास था। यह एयरबेस पूर्वी प्रांत में शासन के शेष बचे ठिकानों में से एक है। दीर एज्जर इराक से लगने वाली सीमा पर स्थित है, जहां के एक बड़े क्षेत्र पर आईएस का नियंत्रण है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।