सामग्री: दो कप चीज़, चार अंडे, बारह चम्मच पिसी हुई शक्कर, पांच टेबल स्पून क्रीम, एक टेबल स्पून कॉफी पाउडर, दो टेबल स्पून कॉनेक ब्रांडी, पांच बिस्किट, आधा टिन मिल्कमेड।
विधि: एक बाउल में एग व्हाइट में थोड़ी शक्कर मिलाकर अच्छे से फेंट लें। एक अन्य बाउल में एग योक में चीज़ और मिल्कमेड डालकर मिक्स कर लें। अब क्रीम में शक्कर मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। इसमें एग व्हाइट और चीज़ का मिक्स डालकर अच्छे से मिला लें। अब एक कटोरी में कॉफी और कॉनक ब्रांडी मिला लें। एक गहरा गिलास लें। इसमें एक चम्मच क्रीम मिक्स डालें। अब एक बिस्किट को कॉफी वाले मिश्रण में डुबोएं और क्रीम पर रखें। इसी तरह गिलास को पूरा भर दें। बचे हुए कॉफी सीरप को इस पर डालकर 45 मिनट के लिए फ्रिज में रखें। ठंडा सर्व करें। सामग्री: डेढ़ सौ ग्राम चॉकलेट, दो टेबल स्पून बटर, दो टेबल स्पून स्ट्रॉन्ग कॉफी, एक कप क्रीम, तीन अंडे, एक टेबल स्पून शक्कर, विप्ड क्रीम और रसबैरी आवश्यकतानुसार।
चॉकलेट मोसे
विधि: एक कप क्रीम फेंट कर फ्रिज में रख दें। अब कॉफी, चॉकलेट और बटर को डबल बॉयलर में डालकर पिघलाएं। अब एक बाउल में अंडे के सफेद भाग को लेकर फेंट लें। इसमें शक्कर डालकर झागदार होने तक मिक्स करते रहें। चॉकलेट थोड़ी ठंडी हो जाने के बाद उसमें अंडों के पीले भाग को मिला दें। अब इसे फेंटी हुई तीन चौथाई क्रीम में मिला लें। अब इसमें अंडे के फेंटे हुए सफेद भाग में से आधे को हल्के हाथों से मिला लें। इसके बाद बची हुई विप्ड क्रीम और अंडे के सफेद भाग को भी तैयार मिक्स में मिला दें। इस मिक्स को चम्मच की सहायता से एक छोटी कटोरी में निकालें। अब इस पर विप्ड क्रीम और रसबैरी डालकर आठ घंटे के लिए फ्रिज में रखें। ठंडा होने के बाद सर्व करें।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।