‘सोनी पिक्चर्स पर साइबर हमले के पीछे उत्तर कोरिया नहीं’
(International)
उत्तर कोरिया ने सोनी पिक्चर्स पर साइबर हमले के अमेरिकी आरोपों को ह्यआधारहीन लांछनह्ण करार दिया है। वहीं अमेरिका अभी भी अपने दावे पर बरकरार है कि साइबर हमले के पीछे उत्तर कोरिया का ही हाथ है। उत्तर कोरिया ने अमेरिका के साथ मामले की संयुक्त जांच की मांग की, जिसे वाशिंगटन ने ठुकरा दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सोनी पर हुए इस खतरनाक साइबर हमले के लिए उत्तर कोरिया को दोषी ठहराया है। हमले के बाद सोनी ने फिल्म ‘द इंटरव्यू’ की रिलीज रद कर दी थी। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रलय के एक प्रवक्ता ने कहा कि अगर अमेरिका संयुक्त जांच पर सहमत होने से इन्कार करता है और प्योंगयांग पर आरोप लगाना जारी रखता है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।