अफगानिस्तान में दो जनवरी के बाद तालिबान पर हमला नहीं करेगी अमेरिकी सेना
(International)
अमेरिकी सेना दो जनवरी के बाद से अफगानिस्तान में मुल्ला उमर व अन्य तालिबान नेताओं पर हमला नहीं करेगी। अमेरिका इनके खिलाफ तभी कदम उठाएगा, जब वे सीधे अमेरिका के लिए कोई खतरा पैदा करेंगे। पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी के मुताबिक, सिर्फ तालिबान का सदस्य होने का यह अर्थ नहीं है कि अमेरिका उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करेगा। उन्होंने लड़ाका व गैर लड़ाका तालिबान को अलग करते हुए कहा कि ऐसे लोग जो कि लगातार लड़ते रहना चाहते हैं, उन्हें नहीं छोड़ा जाएगा। हालांकि, किर्बी ने स्पष्ट कर दिया कि अगर तालिबान ने अमेरिका या हमारे अफगान साथियों के खिलाफ कोई अभियान चलाया तो उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। गौरतलब है कि शुक्रवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2014 के अंत तक अफगानिस्तान से सेना हटाने के अपने वादे को पूरा करने की बात कही थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।